औरंगाबाद(राजेश रंजन)। जिले के बारुण प्रखण्ड के धुरिया गांव में पिछले 11 अप्रैल से जारी भागवत सप्ताह सह माँ भगवती प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का समापन 17 अप्रैल को हो जायेगा। 17 अप्रैल दिन शुक्रवार को यज्ञ का हवन और पूर्णाहुति है।

श्री श्री 1008 श्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज के सानिध्य में बारुण थाना क्षेत्र के धुरिया में यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ के बारे में जानकारी देते हुए कमेटी के नितेश पाण्डेय ने बताया कि सात दिवसीय इस यज्ञ का आयोजन 11 से 17अप्रैल को किया गया है। 11 अप्रैल को जलभरी और कलश स्थापना के साथ ही इस यज्ञ का विधिवत शुभारम्भ हो चुका है।


17 अप्रैल दिन शुक्रवार को
भागवत सप्ताह सह माँ भगवती प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का समापन और पूर्णाहुति होगी।
यज्ञ में प्रतिरात्रि भागवत कथा का सजीव मंचन किया जा रहा है। जहां कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति दे रहे हैं। जहां हजारों की संख्या में हर दिन श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।




