औरंगाबाद(राजेश रंजन)। जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर से सनसनी मच गई है। घटना का अंजाम मृतक तीनों बच्चों के सगे चाचा ने ही दी है। घटना का कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है लेकिन तीनों बच्चों की हत्या के बाद चाचा खुद भी आत्महत्या की कोशिश किया है। जिसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के खुटहन ग्राम में एक सनकी चाचा ने अपने तीन सगे भतीजा और भतीजी को कटर मशीन से गला काटकर हत्या कर दिया है। तीन तीन हत्या के बाद उसने खुद भी गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मृतकों की पहचान गांव के निवासी गुड्डू पाल के पुत्र 10 वर्षीय अनीश कुमार, 7 वर्षीय आयुष कुमार और पुत्री 5 वर्षीय अनुष्का कुमारी शामिल हैं।
आरोपी चाचा अमंत पाल ने घटना को क्यों अंजाम दिया इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी की अभी शादी नहीं हुई है। शुक्रवार की सुबह घर से बाइक पर सवार होकर व कहीं निकला था। जब घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाया। उसकी भाभी अनीता देवी बाथरूम में स्नान कर रही थी। जिसके कारण दरवाजा खोलने में देरी हुई। दरवाजा खोलने के बाद वह घर में घुसा और फुल साउंड में स्पीकर बजाकर कटर मशीन से तीनों बच्चों का बारी-बारी से गला रेट कर हत्या कर दिया। इसके बाद खुद का भी गला काट लिया। घटना की सूचना पर गांव में अपना तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग जमा हो गए। आनन -फानन में उसे इलाज के लिए हसपुरा सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया है।
घटना के सम्बंध में दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हसपुरा थाना के पुलिस और वे तत्काल पहुंचे हैं। जहां मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों के पिता गुड्डू ट्रेन में पैंट्री कार में खाना बनाने का काम करता है।


