Monday, March 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये

बेतिया, बिहार।
शिक्षा विभाग में बिल पास कराने के बदले में 10 प्रतिशत कमीशन मांगने वाले इंजीनियर को निगरानी विभाग ने टांग लिया है। विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना से आई निगरानी की टीम ने सहायक अभियंता रौशन कुमार को 5 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 57 लाख रुपये की रिपेयरिंग योजना के बिल भुगतान के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रहीमपुर नौतन निवासी वादी शम्स तबरेज ने शिकायत की थी कि उनके द्वारा कराए गए 57 लाख रुपये के रिपेयरिंग कार्य के बिल भुगतान के लिए सहायक अभियंता द्वारा 10 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है।
शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और 5 लाख रुपये लेते समय अभियंता को दबोच लिया।

यह कार्रवाई निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार की देखरेख में की गई। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!