नीरज कुमार
सासाराम, रोहतास।
आज सासाराम के न्यू स्टेडियम फैजलगंज में शहीद जगदेव प्रसाद की स्मृति में “राजनीतिक एकजुटता रैली” का भव्य आयोजन किया गया। यह रैली कई मायनों में ऐतिहासिक रही।
मुस्लिम समाज का पर्व होने के बावजूद इतनी अधिक भीड़ उमड़ी कि हेलिपैड से लेकर स्टेडियम तक पैरों रखने की जगह नहीं बची। तपती धूप में लोग सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक डटे रहे और अपने नेताओं का भाषण सुनते रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव (नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार) ने किया। मंच पर आलोक कुमार मेहता, रेणु कुशवाहा, सुधाकर सिंह, संजय यादव, अनीता चौधरी, अभय कुशवाहा, शिवशंकर सिंह कुशवाहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
उपेंद्र कुशवाहा के कार्यक्रम पर भारी पड़ी भीड़
आज ही उपेंद्र कुशवाहा ने भी “कुशवाहा एकजुटता” के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था। लेकिन रोहतास के कुशवाहा समाज ने यह साबित कर दिया कि रोहतास ही नहीं बल्कि पूरे बिहार का कुशवाहा समाज तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ खड़ा है।
सिर्फ एक जिले के कुशवाहा समाज की भीड़ ने उपेंद्र कुशवाहा के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम पर भारी पड़ते हुए अपनी ताकत का एहसास करा दिया।
कुशवाहा समाज की ऐतिहासिक भूमिका
शिवशंकर सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में यह रैली सफल रही और कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुई।
कुशवाहा समाज ने एक बार फिर यह दर्शाया कि वे शांतिप्रिय समुदाय हैं और हमेशा समानता के पक्षधर रहे हैं। धार्मिक उन्माद और लाठी-डंडे की राजनीति के विरुद्ध कुशवाहा समाज ने हमेशा अपनी जान की कुर्बानी दी है। शहीद जगदेव प्रसाद और जगदीश मास्टर जैसे कई उदाहरण इसके प्रमाण हैं।
इतिहास गवाह है कि कुशवाहा समाज हमेशा क्रांति और बदलाव का पक्षधर रहा है और आज की रैली ने इसे और भी सशक्त तरीके से स्थापित किया है।