Sunday, July 6, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

शादी के 45 दिन बाद ही पत्नी ने करा दी थी प्रियांशु की हत्या, पुलिस का खुलासा, फूफा के साथ 15 साल से थे अवैध संबंध

औरंगाबाद, बिहार।

जिले के नबीनगर रेलवे स्टेशन से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में मृतक की पत्नी ही शामिल थी। पत्नी ने ही अपराधियों को पति का लोकेशन बताया था। पिछले महीने की 24 तारीख को प्रियांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी प्रियांशु की डेढ़ माह पहले है शादी हुई थी घटना में पत्नी गुंजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र में लेम्बोपुर गांव के पास 24 जून की रात्रि में प्रियाशु कुमार सिंह उर्फ छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का रहस्योद्घाटन करते हुए औरंगाबाद पुलिस ने जो खुलासा किया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। इस कांड का मास्टरमाइंड प्रियांशु की नवविवाहित पत्नी गुंजा सिंह ही थी। अपने सगे फूफा के साथ चल रहे अवैध संबंधों के कारण गुंजा ने शादी के महज 45 दिन बाद ही पति को मौत के घाट उतरवा दिया। उसने यह साजिश अपने फूफा जीवन सिंह के मिलकर की थी और भाड़े के हत्यारों से इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया था।

औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने इस उलझे हुए मामले को एक हप्ते के भीतर ही सुलझा दिया। व्यापक सीडीआर विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल और सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी गुंजा सिंह और भाड़े के दो अपराधियों जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा को धर दबोचा है।

घटना के संबंध में गिरफ्तार पत्नी गुंजा सिंह ने अपना अपराध कुबूल कर लिया है। उसने बताया कि प्रियाशु से शादी के 15 वर्ष पहले से ही वह अपने फूफा जीवन सिंह के साथ प्रेम संबंध में थी। इस शादी से वह खुश नहीं थी। उसे अपने प्रेमी जीवन सिंह से मिलने में रूकावट आ रही थी। अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने फूफा जीवन सिंह के साथ मिलकर एक खूनी साजिश रची।
24 जून को जब प्रियाशु बनारस से लौट रहा था तब गुंजा ने ही अपने फूफा जीवन सिंह को इसकी खबर दी थी। प्रियांशु किस ट्रेन से लौट रहा है, नबीनगर स्टेशन पर कब उतरा, बाइक से कब निकला सब कुछ गुंजा प्रेमी फूफा को बता रही थी।

जिसके बाद फूफा जीवन सिंह ने भाड़े के शूटरों से संपर्क साधा और प्रियाशु की निर्मम हत्या करवा दी। हत्यारों को सिम कार्ड उपलब्ध कराने में जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

औरंगाबाद एसपी अंबरीष राहुल ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य सभी षड्यंत्रकारियों और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!