Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

उपेन्द्र कुशवाहा के 2 दिवसीय जिला दौरे की तैयारी को लेकर हुई बैठक, आपस में ही भीड़ गए जदयू के कार्यकर्ता

ओमप्रकाश कुमार

औरंगाबाद, बिहार।


जिले के दाउदनगर में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के स्वागत को लेकर जदयू की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह आयोजन दाउदनगर के महिला कॉलेज में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
जिसमें तैयारियों पर चर्चा करते हुये रूट चार्ट पर गौर किया गया । जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि 18 और 19 अगस्त को उपेन्द्र कुशवाहा का आगमन औरंगाबाद जिले में हो रहा है। उपेंद्र कुशवाहा का औरंगाबाद जिले में ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा।

बैठक में उपस्थित जदयू कार्यकर्ता (फ़ोटो हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़)

दिखी गुटबंदी आपस में भिड़ गए जदयू के कार्यकर्ता


मीटिंग के दौरान जदयू के दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में ही भीड़ गए।
जदयू के गोह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का दो गुट आपस में ही भीड़ गए।
जब नेताओं के बारे में यह बात निकली की चुनाव के समय किसी और के साथ और सरकार बनने के बाद किसी और के साथ रहते हैं ।
इसके बाद दो गुटों के जदयू के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया। इसके बाद कई कार्यकर्ता अपने स्थान से खड़ा होकर आपस में बहस करने लगे और एक दूसरे पर आरोप प्रतिरोप लगाने लगे। बैठक में जदयू बिखरा बिखरा सा नजर आया। आपस में मतभेद देखने को मिला।
जिला अध्यक्ष के सामने ही कार्यकर्ताओं ने अपनी बातें कही।
सभी लोग अपने आप को सर्वश्रेष्ठ जदयू के कार्यकर्ता साबित करने लगे। बैठक के दौरान अनुशासनहीन नजर आए। जिलाध्यक्ष ने लोगों को शांत कराया और कहा कि आपस में मिलजुल कर रहें और बेहतर ढंग से जदयू को आगे बढ़ाएं।
लेकिन इस बात को लेकर कई लोगों में नाराजगी भी देखी।


इस मौके पर जदयू के प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नंहकु पांडेय,अशोक मेहता,जितेंद्र पटेल,वरीय जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह, ओबरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी,चंद्र भूषण वर्मा, अजय कुशवाहा, चंद्रेश पटेल जदयू के जिला महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ,प्रदेश सचिव दीपक पटेल ,दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार चंद्रवंशी, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ,हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार ,गोह प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार बिट्टू, देव प्रखंड अध्यक्ष शशि चौरसिया, तिरुपति संचालक प्रकाश कुमार , साधु शरण पटेल ,कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष विजय वर्मा ,जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा,
रवि रंजन कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव संजय पटेल ने किया।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!