Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

बस ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक सवार महिला की कुचलकर हुई मौत, दो अन्य घायल, मामला कारा मोड़ की

औरंगाबाद, बिहार।

पटना से औरंगाबाद की ओर जा रही मंटू बस ओबरा प्रखण्ड के कारा मोड़ अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस का अगला पहिया बाइक पर चढ़ गया। बताया जाता है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। इस दुर्घटना में बारून प्रखंड के करहारा ग्राम निवासी सुगंध सिंह की 45 वर्षीया पत्नी रेखा देवी का निधन हो गया। उसी बाइक पर सवार उनकी बहू रेणु देवी और चालक सुगन्ध सिंह घायल हैं।
जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर किया है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 को जाम कर दिया।

परिजनों ने बताया कि मृतक कोरोना वायरस का टीका लेने अपने गांव करहारा से ओबरा जा रहे थे, उसी दौरान यह घटना घटी है।

घटनास्थल पर विधायक डब्लू सिंह
ओबरा प्रखण्ड के कारा मोड़ पर दुर्घटना के बाद जाम हटवाते नबीनगर विधायक डब्लू सिंह


घटना की सूचना मिलते ही नबीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और काफी देर से लगे जाम को छुड़वाया। वहीं मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वापस उनके गांव सुरक्षित वाहन द्वारा भिजवाया।

नबीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा राशि की मांग की है। वहीं घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की मांग की है।


ओबरा थाना प्रभारी पंकज सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रहीं है।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!