हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़, औरंगाबाद, बिहार।
बीपीएल परिवारों की आमदनी बढ़ाने और उनके बीच समृद्धि लाने की कोशिश में बिहार सरकार ने 101 परिवारों में बकरियों का वितरण कराया है। यह वितरण कार्य मवेशी अस्पताल परिसर औरंगाबाद में किया गया। जहां जिले के सभी प्रखंडों के लाभुकों को तीन तीन बकरियां दी गई।
बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की तरफ से समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत तीन तीन बकरियों का वितरण बीपीएल परिवार को किया जा रहा है।
औरंगाबाद जिले में कुल 101 परिवारों को वितरण की योजना है। जिसमें सामान्य जाति में 21 और अनुसूचित जाति के 80 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। 21 अक्टूबर से वितरण का कार्य शुरू किया गया था जो की 30 अक्टूबर तक वितरित किया गया।
- जीटी रोड पर क्रॉसिंग बंद करने से पटना कैनाल का रास्ता हुआ बंद, एक किलोमीटर बारुण जाने के लिए लगाना पड़ रहा है 6 किलोमीटर का चक्कर
- दाउदनगर के केसराड़ी में चर्चित कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त बाइक बरामद
- 16 मई से गायब 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, गया की महिला ने बहला फुसला कर किया था अपहरण, आईजी का खुलासा
- नबीनगर में एनटीपीसी स्टेज-II निर्माण कार्य तेज, 2029 से नई इकाइयों से होगा बिजली उत्पादन, देश में बिजली उत्पादन में दूसरे स्थान पर होगा नबीनगर
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
इस संबंध में पशु चिकित्सक और जिला कुक्कुट पदाधिकारी डॉ नीता कुमारी ने बताया कि सभी बकरियों का पीपीटी करके 15 दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद ही वितरण किया जाता है। उम्मीद करती हैं कि जिन्हें इस योजना का लाभ मिला है वे इससे लाभ कमा सकेंगे।
इस सम्बन्ध में टीवीओ सालेन्द्र कुमार ने बताया कि इस योजना में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बकरियों का वितरण किया गया है। बकरी मिलने के बाद लाभार्थियों ने खुशी का इजहार किया।



