औरंगाबाद, बिहार।
पिछले तीन वर्षों से आधार में लटका प्रेस क्लब का चुनाव आखिरकार संपन्न हुआ। जहां अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से सुजीत कुमार सिंह और महासचिव पद के लिए दीनानाथ मौआर को निर्वाचित किया गया है।
औरंगाबाद जिला प्रेस क्लब का गठन बुधवार को प्रेस क्लब भवन में किया गया। जहाँ जिले के सभी पत्रकार शामिल हुए। क्लब के गठन से पूर्व प्रेस क्लब के उदेश्यों और कार्यक्रम पर चर्चा की गयी। इस दौरान सभी पत्रकारों ने अपनी राय व्यक्त की। सभी पत्रकारों ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रेस क्लब का नये सिरे से गठन होना चाहिए। इसके बाद कार्यवाही शुरू हुई।
- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद

पत्रकार सनोज पांडेय को मुख्य संरक्षक की जिम्मेवारी दी गयी है। संरक्षक मंडल में रविंद्र कुमार रवि,प्रियदर्शी किशोर श्रीवास्तव, संजय सिन्हा,श्रीराम अम्बष्ट, गणेश प्रसाद और राजेश सिन्हा को शामिल किया गया है। वहीं सुजीत कुमार सिंह को अध्यक्ष और दीनानाथ मौआर को महासचिव पद की जिम्मेवारी दी गयी है। प्रेस क्लब में सुबोध सौरभ को सचिव,बनाया गया है। अभिनेष कुमार सिंह ,स्नेह रंजन ,अनिल कुमार एवं आकाश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रविंद्र कुमार सुधांशु को मीडिया प्रभारी,आदित्य कुमार सिंह को प्रवक्ता बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी मनीष कुमार को दी गयी है। धीरेन्द्र पाण्डेय एवं कौशलेंद्र यादव को मंत्री, मनीष तिवारी को महामंत्री,राजपाठक को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं कार्यकारिणी में सुधीर कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश सिंह विपुल, राजेश रंजन,यशवंत सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,अजय पांडेय,मो रिजवान,मो इफ्तेखार,पप्पू यादव,चितरंजन कुमार,मंटू ठाकुर,रूपेश कुमार,सत्यदेव सिंह,प्रेम कुमार सिंह,ओमप्रकाश गुप्ता,नीरज कुमार,अंकित कुमार और अभिराम सिंह को जगह दी गयी है।



