औरंगाबाद, बिहार।
औरंगाबाद पुलिस इन दिनों लगातार सफलता पा रही है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार एक लाख का इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पाई है। जिले के गोह थाना क्षेत्र के पहाड़पुरा गांव से एक लाख का इनामी नक्सली बिंदेश्वरी पासवान उर्फ दुबे जी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली दुबे जी पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह कई मामलों में फरार चल रहा था।
ईट भट्ठा – पैट्रोल पंप और सरकारी निर्माण कार्यों से लेवी वसूलने वाले 1 लाख के इनामी नक्सली बिंदेश्वरी पासवान उर्फ दुबे जी को गोह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुबे के खिलाफ़ कई आपराधिक मामले दर्ज़ हैं। वह कई दिनों से फरार चल रहा था। जबकि पुलिस गिरफ्तारी को लेकर लागतार इसके संबधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में सूचना मिली की बिंदेश्वरी गोह थाना क्षेत्र के अपने गांव पहाड़पुरा में घर घर हैं। सूचना के सत्यापन मे पहुंची पुलिस को देख नक्सली अचानक भागने लगा जिसे पिछा कर उस गांव के बधार से गिरफ्तार किया गया।

- भारत बंग्लादेश बॉर्डर पर शहीद हुआ औरंगाबाद का लाल, बीएसएफ में कार्यरत जवान जयन्त सिंह की ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली से हुई मौत
- नए राशन कार्ड के लिए जल्द जमा करें आवेदन
- प्राथमिक विद्यालय खर्राटे कुतबी में तिलक व फूलों से अभिभावकों का स्वागत, संगोष्ठी संपन्न
- ऐतिहासिक जिउतिया पर्व को राजकीय दर्जा, लोकसंस्कृति के संरक्षण में उपेंद्र कश्यप का अधिकाधिक योगदान
- ईमानदारी और समाज सेवा की मिसाल थे स्व. वशिष्ठ सिंह
गिरफ्तार इनामी नक्सली बिंदेश्वरी पासवान उर्फ दुबे जी के खिलाफ़ रफीगंज थाना में इसी वर्ष 4 जून को एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया था कि नक्सलियों की एक टीम रात्रि में ईट भट्ठा पर पहुंचा था और मालिक को लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुऐ जेसीबी मशीन में आग लगा दिया था। कांड की गंभीरता के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसमें पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
औरंगाबाद जिला पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि पकड़ा गया नक्सली एक लाख रूपये का इनामी है। वह जिले के गोह, रफीगंज, बंदेया और गया जिले के टेकारी कोंच सहित अन्य थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहकर ईट भट्ठा और पेट्रोल पंप के मालिकों तथा अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी देकर लेवी की वसूली करता था।
इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई बार घर पर छापामारी की, लेकिन यह हर बार फरार हो जाता था। इसके खिलाफ़ गोह, रफीगंज और खुदवां थाना में प्राथमिकी दर्ज हैं।
संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई के बाद नक्सली को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी से नक्सलियों का मनोबल गिरा हुआ है। नक्सलियों के खिलाफ़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
छापेमारी दल में गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान, एसआई सुदीश कुमार, पीएसआई रविंद्र कुमार सिंह, विवेक कुमार, सिपाही बमबम कुमार यादव, राजकुमार मंडल एवं रामाशीष पासवान शामिल थे।



