पटना, बिहार।
बिहार सरकार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने सभी जिला पदाधिकारी को चिट्ठी लिखकर विद्यालय बंद करने का आदेश जारी किया है। विगत कुछ दिनों से अप्रत्याशित भीषण गर्मी के साथ हीट वेव के प्रकोप में बिहार राज्य के अधिकांश जिले हैं। जिलों में यथा गया, औरंगाबाद और कैमूर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।
- भारत बंग्लादेश बॉर्डर पर शहीद हुआ औरंगाबाद का लाल, बीएसएफ में कार्यरत जवान जयन्त सिंह की ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली से हुई मौत
- नए राशन कार्ड के लिए जल्द जमा करें आवेदन
- प्राथमिक विद्यालय खर्राटे कुतबी में तिलक व फूलों से अभिभावकों का स्वागत, संगोष्ठी संपन्न
- ऐतिहासिक जिउतिया पर्व को राजकीय दर्जा, लोकसंस्कृति के संरक्षण में उपेंद्र कश्यप का अधिकाधिक योगदान
- ईमानदारी और समाज सेवा की मिसाल थे स्व. वशिष्ठ सिंह
यही स्थिति कमोबेश अन्य सभी जिलों की भी है। दिनांक 29 मई को आहत आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रतिनिधि के द्वारा अनुमान बताया गया है कि ऐसी स्थिति 8 जून तक बने रहने की संभावना है। अतः यह निर्णय लिया गया है कि सभी सरकारी और निजी विद्यालय कोचिंग संस्थान सहित और आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 में से 8 जून तक शिक्षण कार्य बंद रखा जाए। ताकि भीषण गर्मी के प्रकोप से बच्चों को बचाया जा सके। भीषण गर्मी और लू से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग बिहार पटना के गाइडलाइन को भी पालन करने का आदेश दिया गया है।



