औरंगाबाद, बिहार।
CBSE में जाॅन जैक्सन ने मचायी धूम
मगध प्रक्षेत्र के एकमात्र ISO Certified जाॅन जैक्सन स्कूल, नेयापुर-देव, औरंगाबाद के विद्यार्थियों पुनः उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर CBSE 10 वीं में धूम मचा दिया है.एक बार फिर विधालय के बच्चों ने शत प्रतिशत रिजल्ट किया है। उल्लेखनीय है कि पुरानी परंपरा को बरकरार रखते हुये विधालय से 10 वीं की परीक्षा में शामिल 98℅ विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये और विधालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
देखें वीडियो-
- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद
बताते चलें कि विद्यालय के स्थापना काल से शत-प्रतिशत उत्कृष्ट परिणाम की परंपरा रही है। विधालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुगल किशोर सिंह ने अध्यापक मंडल व बच्चों को शुभकामनाएं देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने अभिभावकों को विधालय के प्रति विश्वास बनाये रखने के लिये आभार व्यक्त करते हुये विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी विधालय उत्कृष्ट पठन-पाठन को उच्चतर मानदंड के अनुकूल कायम रखने में जुटा रहेगा। इस परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान कनिष्क कुमार, दूसरा स्थान समीर कुमार और तीसरा स्थान मौसम कुमारी ने प्राप्त किया है।
विद्यालय के सीईओ ई युगल किशोर सिंह ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



