Monday, July 7, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से भाग रही रही है भाजपा, जनता को भरमा रहे हैं मोदी- राजद

2024 की लड़ाई बड़ी है, लोकतंत्र बचाने के लिए मोदी को हराना जरूरी – प्रो. सुबोध

यह केवल चुनाव नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई – डॉ सुरेश

भगवान राम पर भाजपा को नहीं है भरोसा – डब्लू सिंह

औरंगाबाद, बिहार।

औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में प्रथम चरण में ही चुनाव है। चुनाव को देखते हुए राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुबोध मेहता, विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश मेहता सोमवार को औरंगाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा 400 पार का लक्ष्य साधने का प्रयास कर रही है जो कि सफल नहीं होगा। उन्होंने बताया कि राजद प्रत्याशी अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा के पक्ष में हवा बह रही है। औरंगाबाद की जनता एक ही चेहरे को 15 साल से देख रही है, जबकि विकास का कोई भी काम नहीं हुआ है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध मेहता ने कहा कि वर्ष 2024 का पहला ऐसा लोकसभा चुनाव होगा जिसमें जनमानस के मुद्दों का अपहरण कर लिया गया है। सरकार में बैठे लोग सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर प्रजातांत्रिक व्यवस्थाओं को धूमिल कर रहे हैं और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे किया जा रहा है। मौजूदा सरकार द्वारा प्रेस को भी चोट पहुंचाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि इंडिया अलाइंस पुरी तरह मजबूत है और आगे भी मजबूत रहेगा। उनका यह गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में मिल का पत्थर साबित होगा।

देखें वीडियो-


जिस सामाजिक लड़ाई को राम मनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर या लालू प्रसाद यादव ने जारी रखा, उस पथ पर अग्रसर रहेंगे। सुबोध मेहता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। देश की संस्थाओं को निष्पक्ष नहीं छोड़ा जा रहा है। देश में अघोषित तानाशाही है। यही वजह से देश के गौरवशाली इतिहास को खत्म कर मोदी इतिहास बनाया जा रहा है। रेल्वे में नौकरियां खत्म कर दी गई है। सेना में अग्निवीर की बहाली की जा रही हैं।
जीएसटी से महंगाई चरम सीमा पर है, सरकारी संस्थाओं को बेचा जा रहा है। किसान सड़क पर आंदोलित हैं। सरकार में कार्पोरेट घरानों का दखल है। केंद्र सरकार ने कार्पोरेट से जुड़े लोगों के 12 लाख करोड़ रूपए माफ कर दिया है। उनका किसानों से किया गया वादा जुमला साबित हुआ।

सुबोध मेहता ने औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह के पिछले15 सालों के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस दौरान सांसद ने यहां के लोगों से किए गए, किसी वादों को पूरा नहीं किया। उत्तर कोयल नहर सिंचाई परियोजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में शिलान्यास तो किया लेकिन आज तक किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंचा। सांसद ने जनहित से जुड़े एक भी मुद्दे को पुरा नहीं किया। इनके झूठे दावे और वादे की इस बार जनता जरूर जबाब देगी।
बिहार में आज देश भर में सबसे महंगी बिजली मिल रही है। जबकि प्रधनामंत्री इस वर्ष बिहार में अब तक पांच बार आ चुके हैं लेकिन उन्होंने प्रदेश को कुछ नहीं दिया।

वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान ने कहा कि यह कोई चुनाव नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि देश में नफरत और आतंक के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई हो ताकि सभी आजादी की जिंदगी जी सकें। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के व्यापक एकता का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही के ऐसे स्तर पर पहुंच चुकी है कि यह संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थानों के अस्तित्व के लिए खतरा बन चुकी है। जनता रोजगार, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए वोट देती है, लेकिन आरएसएस ने इससे मिली ताकत को अपना एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए प्रयोग कर रहा है। इस चुनाव के बाद संविधान को खत्म कर दिया जाएगा।

नवीनगर विधायक विजय कुमार उर्फ डब्लू सिंह ने कहा कि जब राम को ले ही आये थे फिर नीतीश कुमार को लाने की क्या जरूरत थी। बीजेपी की कहीं भी हवा नहीं है। सब जोड़ तोड़ और धांधली की तैयारी है। ईश्वर कहीं नहीं जाते हैं लेकिन भाजपा कह रही है कि वे राम को लाए हैं। राम कहीं नहीं गए थे। भाजपा धर्म के नाम पर युवाओं को गुमराह करना बंद करे। असल मुद्दे पर चुनाव लड़े। युवाओं के लिए भाजपा ने कभी नहीं सोचा। रोजगार के नाम पर चुनाव लड़ने की बजाय सरकार राम के नाम पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम के नाम पर वोट और नोट दोनों कमा रही है। वह राम के नाम पर धंधा कर रही है। इलेक्ट्रोल बॉन्ड के तहत करोड़ो रूपयों का फ्रॉड किया।
इस दौरान राजद ज़िलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, प्रवक्ता डॉ रमेश यादव, ज़िला पार्षद अनिल यादव, रफीगंज पूर्व प्रमुख रणविजय यादव, उदय उज्जवल, राजू यादव, विकास यादव, सोनू कुमार, चंदन कुमार , शत्रुघ्न कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!