औरंगाबाद, बिहार।
मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहने की संभावना है। इसी संभावना को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों को लेकर एक आदेश जारी किया है।
जिला पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित वर्ग 8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर 18 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया गया है।
- नक्सलियों के बिछाए आईईडी बरामद, पचरुखिया जंगल के करीबा डोभा पहाड़ का मामला
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
- पिपरा मुखिया प्रीति कुमारी को मिला ‘श्रेष्ठ मुखिया ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान
- गोह में जन्माष्टमी महोत्सव पर लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, एक हजार से अधिक मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज
- किसना ने औरंगाबाद में अपने एक्सक्लूसिव शोरूम का किया शुभारंभ
जिला दंडाधिकारी के द्वारा जारी आदेश में वर्ग 9 एवं 9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 9:30 बजे से अपराह्न साढे तीन बजे के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेगी। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।



