औरंगाबाद, बिहार।
कारा पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मदजान अंसारी का निधन हो गया है।
वे 1971 से 1978 तक सरपंच और 1978 से 2016 तक मुखिया रहे थे। वर्तमान में इनकी पुत्रवधु तबस्सुम आरा पंचायत की मुखिया हैं। ये अपने पीछे 3 पुत्र सफी अहमद, वसी अहमद और फसी अहमद और 5 पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पूर्व मुखिया मोहम्मदजान अंसारी के निधन से कारा पंचायत समेत जिले वासी मर्माहत हैं।
- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद
उनके निधन पर समाजसेवी विजय यादव, संतोष सोनी, बैजनाथ सोनी, उमा यादव, विश्वनाथ यादव, महावीर गुप्ता, श्रीकांत साव, अवधेश पांडे, नसीम मास्टर, शराफत हुसैन, वकील अहमद पूर्व सरपंच, सगीर अंसारी, दिलदार मास्टर, अलीम अंसारी सदस्य पंचायत समिति, मो इकराम, मो शाकिद और कलीमुद्दीन अंसारी समेत सैंकड़ो लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
समाजसेवी विजय यादव ने बताया कि पूर्व मुखिया मोहम्मदजान अंसारी गंगा जमुनी तहजीब का जीता जागता मिसाल थे। उन्होंने हमेशा से समाज को एक सूत्र में पिरोकर रखा।



