सासाराम, रोहतास, बिहार।
जिले से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 2 जीटी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहाँ स्कोर्पियो के कंटेनर में टकरा जाने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी लोग एक ही घर के या रिश्तेदार बताए जाते हैं।
बताया जाता है कि बोधगया से आ रहे स्कॉर्पियो चालक ने सड़क किनारे खड़ी कनंटेनर में टक्कर मार दी, जिससे 7 की मौत घटना स्थल पर ही हो गई तथा 5 अन्य घायल हैं। सभी मृतक कुरियारी थाना क्षेत्र के सबार कैमूर के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी के आगे टेकारी पेट्रोल के नजदीक हुई है।

मृतकों में सभी एक ही परिवार और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुदेश्वर शर्मा बोधगया से अपने गांव लौट रहे थे। स्कॉर्पियो पर 12 लोग महिला पुरुष बच्चे सवार होकर बोधगया से कैमूर जिला लौट रहे थे तभी रोहतास जिला के पखनारी के पास शिवसागर थाना इलाके में स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर हो गई।

मृतकों में तारा कुमारी 18 वर्ष, चांदनी कुमारी 15 वर्ष, अरविंद शर्मा 50 वर्ष, राजमती देवी 50 वर्ष, आदित्य कुमार 8 वर्ष, रिया कुमारी 9 वर्ष, तथा सोनी कुमारी 35 वर्ष शामिल हैं।
वहीं घायलों में रवि नंदन प्रियदर्शी 30 वर्ष, रितु शर्मा 14 वर्ष, सुदेश्वर शर्मा 60 वर्ष, दिव्या कुमारी 25 वर्ष तथा उपेंद्र शर्मा 30 वर्ष शामिल हैं। पांचों घायलों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल सासाराम से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। मृतकों में 3 किशोरी, 2 महिला, 1 पुरुष, 1 किशोर शामिल हैं।
पुलिस ने 7 शवों को सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने कि कार्रवाई जारी रखी है।