विधानसभा घेराव लाठीचार्ज पर भड़के औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह, कहा चूलें हिला देंगे
औरंगाबाद, बिहार।
राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज और एक कार्यकर्ता की मौत पर औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह भड़क गए हैं। उन्होंने भड़कते हुए कहा कि बिहार सरकार जिस तरह से लाठी गोली की सरकार चला रही है, वे पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। हम इनकी सरकार की चूल्हे हिला देंगे। औरंगाबाद सांसद भी घेराव में भाग लेने पटना पहुंचे थे।
ज्ञात हो कि लाठीचार्ज में घायल भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मौत के बाद भड़के औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह ने नीतीश सरकार के खिलाफ बड़ा और भड़काउ बयान दिया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि नीतीश सरकार की औकात बता देंगे। सरकार की चूल हिला देंगे। नीतीश कुमार लाठी गोली की सरकार चलाना चाहते हैं, वे ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च पर कई राउंड गोलियां चलाई गई है। उनके कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

भाजपा के जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हुई है। इस घटना के बाद अब किसी सूरत में नीतीश सरकार को चलने नही दिया जाएगा। लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद
सांसद सुशील सिंह यहीं नहीं रुके आगे कहा कि बिहार सरकार की शिक्षक बहाली की यह पॉलिसी ही गलत है। शिक्षा मंत्री कहते है कि साइंस विषय के शिक्षक नही मिल रहे हैं। इसी कारण दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों को भी शिक्षक बनने का मौका दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि दरअसल शिक्षा मंत्री को कुछ भी ज्ञान नही है। उन्हे यह भी पता नही कि प्राइमरी टीचर की नियुक्ति विषयवार नहीं होती है। उन्हे ज्ञान का अभाव है। राज्य सरकार का इरादा शिक्षकों की बहाली करने का है ही नही। इसी कारण रोज नियम बदले जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब नीतीश सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई होगी। औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र समेत बिहार भर से भाजपा का हर कार्यकर्ता नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार है।



