औरंगाबाद, बिहार।
जिले से गुजरने वाली जीटी रोड पर ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 9 लोग घायल हो गए हैं। ट्रक द्वारा चकमा देने के कारण ओवरलोड ऑटो जीटी रोड पर ही पलट गया। मामला जिला मुख्यालय के पास ही स्थित रतनुआ पेट्रोल पंप के पास की है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल भेजा गया है।
इस घटना में सवारियों से भरा ऑटो पलट गया जिसमें ऑटो पर सवार सभी 9 लोग घायल हो गए। मामला नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 स्थित रतनुआ पेट्रोल पम्प के पास की है। 9 घायलों में से 3 महिला हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग सदर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भेड़िया कनबेहरी गांव से आ रहे थे। उसी ऑटो पर और भी लोग और महिलाएं सवार हो गयी। लेकिन जैसे ही जीटी रोड पर रतनुआ पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचा उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से चकमा खाकर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके कारण ऑटो पर सवार सभी सवारी घायल हो गए।
- जीटी रोड पर क्रॉसिंग बंद करने से पटना कैनाल का रास्ता हुआ बंद, एक किलोमीटर बारुण जाने के लिए लगाना पड़ रहा है 6 किलोमीटर का चक्कर
- दाउदनगर के केसराड़ी में चर्चित कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त बाइक बरामद
- 16 मई से गायब 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, गया की महिला ने बहला फुसला कर किया था अपहरण, आईजी का खुलासा
- नबीनगर में एनटीपीसी स्टेज-II निर्माण कार्य तेज, 2029 से नई इकाइयों से होगा बिजली उत्पादन, देश में बिजली उत्पादन में दूसरे स्थान पर होगा नबीनगर
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
घटना के बाद सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को गंभीर चोट लगने के कारण हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि सभी घायल मजदूर हैं जो कि निजी कार्य के लिए जा रहे थे।
नगर थाना प्रभारी सतीश बिहारी शरण ने बताया कि इस घटना में घायल के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। सूचना पाकर सभी के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए हैं और सभी घायलों का इलाज कराने में जुट गए हैं।
सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि कुछ मजदूरों को गंभीर चोटें आई है लेकिन कुछ की हालत ठीक है। फिलहाल पूरी तरह से ठीक होने तक सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में ही होगा।



