औरंगाबाद, बिहार।
जिले में इन दिनों बेलगाम वाहनों के कारण जीटी रोड पर हर दिन कहीं ना कहीं मौत हो रही है। ताज़ा मामला शहर के कामा बिगहा मोड़ की है। जहां एक बाइक पर सवार होकर जा रहे 2 बाइक सवारों को ट्रक ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई है। फिलहाल दोनों युवकों की।पहचान नहीं हो सकी है।
- भारत बंग्लादेश बॉर्डर पर शहीद हुआ औरंगाबाद का लाल, बीएसएफ में कार्यरत जवान जयन्त सिंह की ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली से हुई मौत
- नए राशन कार्ड के लिए जल्द जमा करें आवेदन
- प्राथमिक विद्यालय खर्राटे कुतबी में तिलक व फूलों से अभिभावकों का स्वागत, संगोष्ठी संपन्न
- ऐतिहासिक जिउतिया पर्व को राजकीय दर्जा, लोकसंस्कृति के संरक्षण में उपेंद्र कश्यप का अधिकाधिक योगदान
- ईमानदारी और समाज सेवा की मिसाल थे स्व. वशिष्ठ सिंह
नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा मोड़ के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक कहां के है इसकी जानकारी अभी तक नही हो सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक ओवरब्रिज की तरफ से आ रहे थे, तभी लारा हीरो एजेंसी के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदते हुए फरार हो गया। इस हादसे में दोनो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मृतकों के पहचान में जुट गई है।



