औरंगाबाद, बिहार।
सुबह बहन की डोली उठी और दोपहर में ही भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मामला बारुण थाना क्षेत्र के खैरा नहर का है जहां अज्ञात वाहन की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी लालमोहर प्रजापति के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। मृतक के घर में रात्रि में ही बहन की शादी और भाई के तिलक का रस्म पूरा हुआ था।




घटना बारुण खैरा नहर से सट्टे रेलवे अंडर ब्रिज के समीप की है जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गयी है। पेट्रोलिंग से वापस आ रही बारुण थाना की पुलिस ने दुर्घटना के तुरंत बाद ही युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण लाया गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस मामले में बारुण पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी लालमोहर प्रजापति के 26 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली, गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पिपरा गांव के ग्रामीण और परिजन आनन फानन में पीएसची बारुण पहुंचे। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।
ग्रामीणों में बताया कि विकास अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने डेहरी गया था जहां से लौटने के क्रम में खैरा नहर पर उसके पल्सर बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद विकास घायल होकर सड़क पर गिर गया। जिसके बाद बारुण थाना की पेट्रोलिंग पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
- भारत बंग्लादेश बॉर्डर पर शहीद हुआ औरंगाबाद का लाल, बीएसएफ में कार्यरत जवान जयन्त सिंह की ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली से हुई मौत
- नए राशन कार्ड के लिए जल्द जमा करें आवेदन
- प्राथमिक विद्यालय खर्राटे कुतबी में तिलक व फूलों से अभिभावकों का स्वागत, संगोष्ठी संपन्न
- ऐतिहासिक जिउतिया पर्व को राजकीय दर्जा, लोकसंस्कृति के संरक्षण में उपेंद्र कश्यप का अधिकाधिक योगदान
- ईमानदारी और समाज सेवा की मिसाल थे स्व. वशिष्ठ सिंह
बारुण थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से विकास कुमार की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
वहीं घटना की सूचना पाकर पिपरा मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव, पैक्स अध्यक्ष विभूति पांडेय, पत्रकार राजेश रंजन, धमनी के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना पर दुख जताया है और उचित मुआवजे की मांग की है।



