औरंगाबाद, बिहार।
भारतीय गणतंत्रता दिवस के लागू होने के 74 वीं वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय पर स्थित गांधी मैदान में प्रभारी मंत्री आलोक मेहता ने तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने झंडे की सलामी ली। झंडोत्तोलन के तत्काल बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान उनके साथ डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम और पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान मौजूद थे।
औरंगाबाद में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया। जहां जिला के प्रभारी मंत्री आलोक मेहता ने झंडात्तोलन किया। इसके पूर्ण इस अवसर पर प्रभारी मंत्री आलोक मेहता, ज़िला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलीस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।
- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद
झंडातोलन के बाद प्रभारी मंत्री आलोक मेहता ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
सम्बोधन के दौरान प्रभारी मंत्री ने अपने सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार कई लोक कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काफी काम हुआ है। जीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाया गया है। विभिन्न विभागों में रोजगार के अवसर खुले हैं। जल जीवन हरियाली योजना के माध्यम से कई जलस्रोतों को पुनर्जीवित किया गया है। गांवों का विकास किया गया है। हर घर नल का जल पहुंचाया गया है। लोगों के जीवन में खुशहाली बढ़ी है।
निकाली गई विभिन्न विभागों की झांकियां
इस मौके पर निकली झांकियों में बालिका सुरक्षा को लेकर छात्राओं ने आत्मरक्षा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, डीआरडीए, सड़क सुरक्षा, आपदा, आईसीडीएस, पीएचईडी, उत्पाद विभाग के अलावा कई विभागों की झाकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। वहीं परेड में जिला पुलिस के अलावा एसएसबी, गृह रक्षक बल, अग्निशमन विभाग, एनसीसी और स्काउड एंड गाइड के कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
भूमिहीनों को पर्चा का वितरण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री आलोक मेहता ने 129 भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन का पर्चा जारी किया। जिसमें 26 लोगों को मैदान में ही पर्चा दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत समेत कई अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद थे।



