Monday, July 7, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

घास काट रही महिला की तालाब में डूबने से मौत, जाल की सहायता से निकाला गया शव

दाउदनगर, औरंगाबाद, बिहार।

जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई गांव में तालाब में डूबकर एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला अरई टोला उमेर बिगहा गांव निवासी मोहन राम के 40 वर्षीय पत्नी रजली देवी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी अनुसार महिला खेत तरफ फसल देखने गयी। बगल में ही तालाब था उसी के बगल में महिला का अपना खेत था। तभी तालाब के पीड़ पर चढ़कर घास काटने लगी। तालाब के पीड़ का मिट्टी अचानक भरभराने लगा। तभी अचानक पैर फिसल गया जिससे महिला तालाब में गिर गयी। जिसके कारण महिला की मौत हो गयी।

घटना के बाद जब आस-पास के महिलाओं ने देखा तो चिल्लाया। इसके बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े। तालाब काफी ज्यादा गहरा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाल के माध्यम से महिला के शव को खोजा। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाने को दी।

घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के तीन बेटा एवं तीन बेटी है। जिसमे एक लड़का और एक लड़की विवाहित है बाकी सभी अविवाहित है। घटना के बाद परिजन सदर अस्पताल में चीत्कार मार रो रहे हैं। वहीं अरई टोला उमेर बिगहा गांव में मातम पसरा हुआ है।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!