हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़,
औरंगाबाद, बिहार।
जितिया पर्व के दौरान बुधवार की शाम को तालाब में नहाने के दौरान जिले में 9 बच्चे डूब गए। जिनमें से 8 की मौत हो चुकी है। यह मामला बारुण प्रखंड के ईटहट गांव की है जहां चार बच्चों की डूबने से मौत हुई है जबकि 1 बच्ची का इलाज चल रहा है। वहीं दूसरा मामला मदनपुर प्रखंड के कुसहा ग्राम की है जहां 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है।
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखण्ड क्षेत्र के कुसहा गांव में बुधवार की शाम 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कुसहा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के 13 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी, युगल यादव के 12 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी, उपेंद्र यादव के 8 वर्षीय पुत्र अंकज कुमार और सरोज यादव के 15 वर्षीय पुत्री राखी कुमारी शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को जितिया व्रत को लेकर कुसहा गांव के समीप उड़ाही किए हुए आहर मे 10 से 15 की संख्या मे बच्चे नहाने चले गये थे। आहर मे दलदल होने के कारण बच्चे उसमे फंस गये। इसी बीच 4 बच्चे उसमें डूब गये।
- औरंगाबाद में बॉम्बे बाज़ार शॉपिंग मॉल का भव्य उद्घाटन, शहर की खूबसूरती में जुड़ा एक नया आयाम
- नामांकन के साथ ही जीत का दावा, अर्चनाचंद्र यादव ने भरी हुंकार
- बारुण में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी स्मिता सिन्हा को दी गई भावभीनी विदाई
- 18 लाख से ज़्यादा मतदाता करेंगे वोट, 402 केंद्रों पर 2 घंटे पहले बंद होगा मतदान
- पिपरा पंचायत में विकास की नई गाथा लिख रही हैं मुखिया प्रीति कुमारी, स्वागत द्वार का हुआ शिलान्यास
बच्चों के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पर इकट्ठे हो गये और फंसे हुए बच्चों को निकालने लगे। इस दौरान कुछ बच्चे उस गहरे आहर मे डूब गये। ग्रामीणों की सहयोग से सभी डूबे हुए बच्चों को सीएचसी मदनपुर लाया गया जहाँ से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है। जहां डॉक्टरों ने बच्चों को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पूरे गाँव व क्षेत्र में मातम का माहौल व्याप्त है।
वहीं दूसरी घटना जिले के बारुण प्रखंड के ईटहट ग्राम की है। जहां जितिया स्नान के दौरान तालाब में 5 बच्चे डूब गए। जिनमें से 4 बच्चों की मौत हो गई है। हालांकि डूबे हुए एक बच्चे को जिंदा निकाल लिया गया है जिसका इलाज चल रहा है।
मृतकों में निशा कुमारी, पिता गौतम सिंह उम्र 12 साल, अंकु कुमारी, पिता गौतम सिंह उम्र 11 साल, चुलबुली कुमारी, पिता गुड्डू सिंह उम्र 12 साल, लाजो कुमारी, पिता मनोरंजन सिंह उम्र 10 साल की डूबने से मौत हो गई है।
वहीं डूबने के दौरान ही राशि कुमारी, पिता धीरज सिंह उम्र 16 वर्ष को बचा लिया गया है। जिसका इलाज सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद में की जा रही है।
मृतकों में दो सगी बहनें हैं। ईटहट गांव के ही रहने वाले गौतम सिंह की 12 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी और 11 वर्षी पुत्री अंकु कुमारी की डूबने से मौत हो गई है।
जिला प्रशासन ने 8 बच्चों की मृत्यु की पुष्टि की है।
घटना के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह ने बताया कि सभी मृतकों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 01 संजय कुमार पांडे ने बताया कि घटना बहुत ही दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी बच्चों के परिजनों पर क्या बीत रही होगी यह वही जानते हैं। प्रशासनिक स्तर पर जो कुछ बंद पड़ेगा प्रशासन द्वारा किया जाएगा।
घटना के बाद से ही दोनों गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। सदर अस्पताल में परिजन दहाड़े मारकर रो रहे थे।