Monday, July 7, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

84 लाख का इनामी शीर्ष नक्सली कमांडर संदीप यादव का शव जंगल में मिला

गया, बिहार।

भाकपा माओवादी की बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी और मध्य जोन के प्रभारी कामरेड संदीप यादव की मौत हो गई है। 46 साल के इस नक्सली कमांडर का शव जिले के इमामगंज क्षेत्र के लुटुवा के जंगल में मिला है।
भारत के शीर्ष माओवादी नेता और 84 लाख रूपए का इनामी कामरेड संदीप यादव का शव बुधवार की शाम को गया जिले के लुटुआ के जंगल में मिला है।

कामरेड संदीप यादव का शव लुटुआ के जंगल से मिला (फोटो हिंद एक्सप्रेस न्यूज़)

उन पर बिहार और झारखंड में 2 साल पहले तक 88 मुकदमे दर्ज थे।
20 साल से बिहार और झारखंड में खौफ और डर का पर्याय समझे जाने वाले संदीप यादव के शव की पहचान उनके बेटे सोनू कुमार और उनके पिता रामदेव यादव ने की है। सबसे पहले उनकी लाश को जंगल में चरवाहों ने देखा था जिन्होंने उनके घर पर खबर की।
चरवाहे देर शाम उनका शव लेकर घर पर पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
वाकया की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी उनके गांव पहुंच चुकी है।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!