Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

35 वर्षीया शादीशुदा युवती को दिनदहाड़े अपराधी ने मारी गोली, औरंगाबाद के कर्मा रोड की घटना

औरंगाबाद, बिहार।

जिले में अपराधी इन दिनों बेखौफ हैं। ताज़ा मामला जिला मुख्यालय का है जहां अपराधी ने एक महिला को दिन दहाड़े गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। इसके बाद अपराधी आराम से बाइक से फरार हो गया। वहीं गोलियों की तड़तड़ाहट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के कर्मा रोड के समीप वन विभाग कार्यालय के सामने की है।

औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड में बाइक सवार अपराधी एक महिला को गोली मारकर फरार हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय औरंगाबाद भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आने जगह रेफर कर दिया गया।
महिला की पहचान दाउदनगर थाना अंतर्गत अग्नि गांव निवासी सोनू दुबे की 35 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी देवी के रूप में की गई है। वह अस्थाई रूप से फिलहाल शहर के करमा रोड के समीप रह रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बताया जाता है कि महिला किसी कार्य को लेकर शहर के मुख्य बाजार की ओर जा रही थी। जहां उस जगह पर एक बाइक सवार अपराधी ने अचानक पिस्टल से 3 गोलियां चला दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद वह अपराधी मौके से फरार हो गया। इस दौरान महिला को तीन गोली कमर व शरीर के अन्य हिस्सों में में लगी है। घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर चिकित्सकों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अन्य जगह रेफर कर दिया गया है।
इस संबंध में औरंगाबाद नगर थाना प्रभारी सतीश बिहारी शरण ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!