Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान 2 लोग डूबे, हुई दोनों की मौत

औरंगाबाद, बिहार।

रविवार की शाम विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान 2 लोग पुनपुन नदी में डूब गए। जिसके कारण दोनों की मौत हो गई। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के अदरी-पुनपुन दोमुहान की है। मृतकों में शहर के महाराणा प्रताप चौक निवासी 25 वर्षीय अभिषेक कुमार एवं जहानाबाद जिले के खराटी गांव निवासी 50 वर्षीय राजकुमार शामिल है। घटना के बाद इसकी सूचना ओबरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ओबरा पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को नदी में शव ढूंढने के लिए उतारा। शव को ढूंढने का प्रयास जारी है लेकिन अब तक बरामद नहीं हो पाया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार की शाम मूर्ति विसर्जन के लिए काफी संख्या में लोग पुनपुन नदी घाट पर पहुंचे थे। कुछ लोगों के साथ अभिषेक एवं राजकुमार भी पानी में उतरा। कुछ लोग नदी किनारे ही मूर्ति विसर्जन की बात कह रहे थे। लेकिन वे दोनों नहीं माने और बीच में ले जाने लगे। बीच में जाने के बाद दोनों डूब गए। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। अन्य किसी तरह से बाहर निकल गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में थानाध्यक्ष ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!