Monday, July 7, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगपति रतन टाटा की याद में लिखा आर्टिकल

नेशनल डेस्क। हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़।

उद्योगपति रतन टाटा की मौत के 1 महीने बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी यादों को साझा करते हुए एक आर्टिकल लिखा है। यह आर्टिकल भारत के प्रमुख अखबारों में प्रकाशित हुई है। नरेंद्र मोदी द्वारा लिखे आर्टिकल में उन्हें महान, दयालु और परोपकारी बताया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने रतन टाटा के पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि टाटा ने कई स्टार्टअप्स और समाज सेवा के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि व्यापार को एक अच्छे उद्देश्य के लिए कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया जा सकता है। हालांकि रतन टाटा के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री के नहीं जाने के बाद उनके इस कार्य की आलोचना भी हुई थी।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!