Monday, July 7, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

अमेरिकी जनता ने लालू यादव के लिए खोला रास्ता, पहले सजायाफ्ता राष्ट्रपति बनेंगे ट्रम्प

इंटरनेशनल डेस्क। हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़।


भारतीय राजनीति के सबसे लोकप्रिय चेहरा लालू प्रसाद यादव जिनका कैरियर चारा घोटाले में सजा मिलने के साथ ही समाप्त हो गया था। उनके लिए अमेरिकी जनता ने रास्ता खोल दिया है। जी हां आप सही समझ रहे हैं। अमेरिकी जनता ने आज एक ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रपति चुना है जो सजायाफ्ता है। डोनाल्ड ट्रम्प पहले ऐसे सजायाफ्ता व्यक्ति हैं जो अमेरिका का राष्ट्रपति बन रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय पहुँचने वाले ऐसे पहले राष्ट्रपति होंगे, जिनके खिलाफ कई आपराधिक मामलों में फैसला आना अभी बाकी है। ट्रंप को 2024 न्यूयॉर्क में 34 मामलों में दोषी ठहराया गया था। हालांकि अभी उन्हें सजा नहीं दी गई है। इसकी सुनवाई 26 नवंबर को निर्धारित है।

हालांकि कानूनी जानकार मानते हैं कि ऐसी संभावनाएं बेहद कम हैं कि ट्रंप को अपराधी के तौर पर सजा सुनाई जाएगी। और अगर ऐसा होता भी है तो ट्रंप के वकील तुरंत सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं।

वहीं देखा जाए तो ट्रम्प पर दो बार महाभियोग चलाया जा चुका है। ऐसे पहले के राष्ट्रपतियों पर भी हुआ था।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!