औरंगाबाद, बिहार।
दिल्ली के राउज कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से तान्या सोनी की मौत हो गई थी। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव औरंगाबाद जिले के नबीनगर में पहुंचा। जहां उनका विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव पहुंचने से पहले ही मुहल्ले में भीड़ भरी हुई थी। स्थानीय विधायक डब्लू सिंह भी मौजूद थे। जैसे ही शव घर पहुंचा तो मोहल्ले में चीत्कार मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के राजेन्द्र नगर स्थित राउज कोचिंग सेंटर की बेसमेंट में पानी भरने के कारण शनिवार की रात तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिनमें से एक छात्र तान्या सोनी बिहार के औरंगाबाद स्थित नवीनगर मस्जिद गली की रहने वाली थी। वह पिछले डेढ साल से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी लेकिन इस हादसे में उसकी जान चली गई।
इस हादसे के बाद पूरा परिवार सदमें में है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। 24 वर्षीय तान्या नवीनगर के मस्जिद गली में रहने वाले विजय सोनी की बेटी थी।
तान्या के पिता इंजीनियर हैं और अपनी पत्नी के साथ तेलंगाना में रहते हैं। गांव में उनके पैतृक आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। परिजन बताते हैं कि तान्या पढ़ने में कापी तेज थी। उसकी लगन को देखकर परिजनों को आशा थी कि वह यूपीएससी में सफलता जरूर हासिल करेगी।
परिजनों ने इस घटना के बाद कोचिंग प्रशासक पर सवाल उठाए हैं।

- दाउदनगर के केसराड़ी में चर्चित कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त बाइक बरामद
- 16 मई से गायब 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, गया की महिला ने बहला फुसला कर किया था अपहरण, आईजी का खुलासा
- नबीनगर में एनटीपीसी स्टेज-II निर्माण कार्य तेज, 2029 से नई इकाइयों से होगा बिजली उत्पादन, देश में बिजली उत्पादन में दूसरे स्थान पर होगा नबीनगर
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
- 2 वर्षों से पेयजल आपूर्ति बाधित, पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम से की शिकायत
इस दौरान स्थानीय विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह तान्या के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक डब्लू सिंह का कहना है कि कोचिंग चाहे पटना हो या दिल्ली हो एक मापदंड होना चाहिए। छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर एक मापदंड होना चाहिए कोचिंग संस्थानों में इन मापदंडों का कोई पालन नहीं होता है वहां क्लासरूम में हजारों की संख्या में बच्चे बैठ जाते हैं इसके अलावा सुरक्षा मानकों का भी ख्याल नहीं रखा जाता है जो की बिल्कुल गलत है।
तान्या सोनी के शव आने के बाद नबीनगर के मस्जिद गली में कोहराम मचा हुआ है। आस पड़ोस के लोग भी गमगीन हो चुके हैं।



