बलवीर सिंह सिंटू
डेहरी ऑन सोन, रोहतास।
शाहाबाद प्रक्षेत्र डी आई जी सत्य प्रकाश के द्वारा रविवार को डेहरी प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मण बिगहा मोड के पास महादलित बस्ती में शिक्षा का लौ जगाया गया. डी आई जी के द्वारा गरीब बच्चों को पढ़ाया गया और शिक्षा के महत्व को बताते हुए पढ़ाई के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहने के लिए कहा गया.उन्होंने करीब सौ बच्चों के बीच स्कूल बैग, कॉपी किताब पेंसिल आदि पढ़ाई की सामग्री को बांटा.इस मौके पर उन्होंने बच्चों के माता पिता को अपने बच्चों के पढ़ाई के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहने के लिए कहा.

उन्होंने बच्चों के माता पिता को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए संकल्पित कराया. कहा की माता पिता के जागरूकता और बच्चों के मेहनत के बल पर बच्चों का जीवन आसानी से एक बेहतर मुकाम पा सकता है . कहा की शिक्षा के बदौलत बिहार में काफी बदलाव हुआ है . सरकार के द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है जिसका सार्थक परिणाम भी आ रहा है. पुलिस के द्वारा भी समाज में शिक्षा का बेहतर लौ जगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है . जहां कही भी ऐसा आवश्यकता महसूस होगा उनके द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा. डी आई जी ने आम लोगों से अपील किया की समाज के सभी लोग शिक्षा के प्रति पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित होकर अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाए.
- दाउदनगर के केसराड़ी में चर्चित कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त बाइक बरामद
- 16 मई से गायब 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, गया की महिला ने बहला फुसला कर किया था अपहरण, आईजी का खुलासा
- नबीनगर में एनटीपीसी स्टेज-II निर्माण कार्य तेज, 2029 से नई इकाइयों से होगा बिजली उत्पादन, देश में बिजली उत्पादन में दूसरे स्थान पर होगा नबीनगर
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
- 2 वर्षों से पेयजल आपूर्ति बाधित, पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम से की शिकायत



