औरंगाबाद, बिहार।
जब बात आस्था पर आ जाए तो लोग धूप, बारिश, गर्मी, भूख प्यास भूल जाते हैं। जिले के बारुण प्रखण्ड के कतेया गांव में मां देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए एक किलोमीटर लंबी कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु खासकर महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम 7 जुलाई को हुआ था। उसके बाद 11 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया।

- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
- 2 वर्षों से पेयजल आपूर्ति बाधित, पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम से की शिकायत
- पुस्तक, ड्रेस और री एडमिशन के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जारी करना होगा प्रकाशक की लिस्ट
- बॉक्सिंग खिलाड़ी नित्या पांडे का चयन एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए
- संजना ने बढ़ाया जिले का मान, बिहार बोर्ड में लाया 90 प्रतिशत अंक
मां देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सैंकड़ों की संख्या श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ 10 किलोमीटर दूर जम्होर स्थित बटाने और पुनपुन नदी के संगम तट से जलभरी की। इसके बाद पुनः 10 किलोमीटर पैदल सर पर कलश लेकर वापस देवी माँ के नवनिर्मित मंदिर प्रांगण में पहुंचे।

मंदिर निर्माण पूजा समिति के प्रबंधक ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। जिसमें 7 जुलाई को जलयात्रा, 8 और 9 जुलाई को पंचांग पूजन, 10 जुलाई को नगर भ्रमण और 11 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। साथ ही 12 जुलाई को पूर्णाहुति और हवन कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है। वहीं 11 जुलाई की शाम से 12 घण्टे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्री श्री 10008 शत्रुध्नाचार्य जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।



