दाउदनगर, औरंगाबाद, बिहार।
बिहार स्टेट टीचर एसोसिएशन (गोप गुट) प्रखंड इकाई दाउदनगर की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। बैठक में 3 अगस्त को पटना में IMA हॉल में एकदिवसीय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए शिक्षकों से आवाहन किया गया। संघ ने BLO कार्य में सिर्फ प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों को ही लगाया जाता है जिससे वहां कम शिक्षक रहने के कारण शिक्षण कार्य में समस्या उत्पन्न हो जाती है । इसलिए उच्च विद्यालयों के शिक्षकों को भी BLO कार्य में लगाने की मांग की गई है। 142 शिक्षकों का सर्विस बुक जिला कार्यालय में जमा है जिससे जल्द से जल्द सेवा पुस्तिका संधारण कर शिक्षकों को वितरण करने के लिए संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग किया है। विशिष्ट शिक्षकों का सेवन निरंतरता और समस्थानिक इंडेक्स में वेतन देने की मांग बिहार सरकार से की गई है। प्रधान शिक्षकों का मूल वेतन में बढ़ोतरी करने और वेतन चालू करने हेतु आवश्यक कार्य जल्द से जल्द करवाने की मांग की गई है।

संघ ने इन सारी मांगों को लेकर स्थानी स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के मांगों को अपने पदाधिकारी को अवगत ज्ञापन के माध्यम से करवाया। संघ ने 3 अगस्त को पटना के आई एम हाल में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक शिक्षकों को शामिल होने का आह्वान किया है आज की बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार लवकिशोर प्रसाद कोषाध्यक्ष विकास कुमार जितेंद्र कुमार सचिव रोहित कुमार,रविरंजन कुमार चितरंजन कुमार भीम कुमार इंद्रजीत कुमार दीपक कुमार आदि शिक्षकों ने भाग लिया।



