Sunday, July 6, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद जिले में तेजस्वी यादव ने किया दो जनसभाओं को संबोधित, भाकपा माले के काराकाट प्रत्याशी राजाराम सिंह कुशवाहा के पक्ष में किया प्रचार

औरंगाबाद, बिहार।

जिले के बारुण प्रखंड के सिरीस हाई स्कूल के मैदान में और दाउदनगर प्रखंड के नीमा खेल मैदान में तेजस्वी यादव की सभा हुई। यह सभा इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के प्रत्याशी कामरेड राजाराम सिंह कुशवाहा के पक्ष में की गई। सभा के दौरान उनके साथ वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी और भाकपा माले के महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य मौजूद रहे।


बुधवार की तपती गर्मी में राजनीतिक पारा भी चढ़ा रहा। इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक तेजस्वी यादव ने जिले में दो जगह पर चुनावी सभा की। उन्होंने नबीनगर विधानसभा के बारुण प्रखण्ड में सिरीस हाई स्कूल खेल मैदान और ओबरा विधानसभा के दाउदनगर प्रखण्ड के नीमा खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।


सभा को संबोधित करने के दौरान तेजस्वी यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से पलटी मारने वाले हैं। उन्होंने संबोधन के दौरान बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) के प्रत्याशी कामरेड राजाराम सिंह कुशवाहा जमीन से जुड़े हुए और संघर्षशील नेता हैं। यह लगातार लोगों के संपर्क में रहते हैं। इसलिए उन्हें चुनाव जीतवा कर संसद में भेजने का कार्य करें। तेजस्वी यादव लगातार चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। औरंगाबाद जिले में काराकाट लोकसभा क्षेत्र के दो चुनावी सभाओं को उन्होंने संबोधित किया। इंडिया गठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी है पूरे बिहार में खास तौर से स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सभा के संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव ने बताया कि वह बिहार में फिल्म सिटी का भी निर्माण करेंगे। युवाओं को रोजगार, महिलाओं को हर महीने 8.5 हजार रुपए और छात्रों को निशुल्क पढ़ाई की सारी व्यवस्थाएं करेंगे। यही नहीं सरकारी अस्पतालों की हालत में सुधार लाकर वहां उपचार की सारी सुविधाएं दी जाएंगे। तेजस्वी यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने 17 महीने में 5 लाख से अधिक लोगों को नौकरी दिया जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
तेजस्वी की सभा में बारुण में जिला उपाध्यक्ष डॉ चंदन यादव, विधायक डब्ल्यू सिंह समेत दर्जनों नेता और हजारों समर्थक मौजूद थे।
वहीं दाउदनगर की सभा में गोह विधायक भीम कुमार यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य समेत दर्जनों नेताओं और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!