औरंगाबाद, बिहार।
जनवितरण प्रणाली के द्वारा सरकार हर माह लाखों लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है। सरकार द्वारा दिए गए पैसों में बंदरबांट करके बिहार खाद्य निगम के अधिकारी सड़ा और टूटा हुआ चावल उपलब्ध करा रहे हैं। चावल की गुणवत्ता इतना घटिया है कि उपभोक्ता और डीलर में आये दिन नोंक झोंक हो रहे हैं।
इस सम्बंध में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चावल बिल्कुल खाने लायक नहीं है।
उन्होंने डीलरों से आह्वान करते हुए कहा कि अगर नवंबर में भी इसी तरह का चावल मिला, और गुणवत्ता में कोई सुधार नही हुआ तो डिलर अनाज का बहिष्कार करें और गाड़ी लौटा दें।
- जीटी रोड पर क्रॉसिंग बंद करने से पटना कैनाल का रास्ता हुआ बंद, एक किलोमीटर बारुण जाने के लिए लगाना पड़ रहा है 6 किलोमीटर का चक्कर
- दाउदनगर के केसराड़ी में चर्चित कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त बाइक बरामद
- 16 मई से गायब 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, गया की महिला ने बहला फुसला कर किया था अपहरण, आईजी का खुलासा
- नबीनगर में एनटीपीसी स्टेज-II निर्माण कार्य तेज, 2029 से नई इकाइयों से होगा बिजली उत्पादन, देश में बिजली उत्पादन में दूसरे स्थान पर होगा नबीनगर
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
लगातार दो महीने से राशन डीलरों को खुदी और सड़ा हुआ चावल दिया जा रहा है। जिसके कारण डिलर और उपभोक्ताओं के बीच लगातार सम्बंध खराब हो रहे हैं।
जबकि प्रशासन आंख बंद कर सब देख रहा है। यह केंद्र की जनकल्याणकारी महत्वपूर्ण योजना है जिसमें गरीबों को 5 किलो मुफ्त अनाज देने की बात कही गई है। लेकिन बिहार सरकार चावल के नाम पर सिर्फ खुदी दे रही है। जो वितरण के दौरान डिलर उपभोक्ता के बीच बहस और विवाद बढ़ रहा है। जिन उपभोक्ताओं से सम्बंध अच्छा था वह भी टूटे हुए चावल के कारण बिगड़ रहे हैं।
जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले अनाज को जांच कर संतुष्ट हो लें तब जाकर माल उतरवाएं। अनाज खराब होने की स्थिति में गाड़ी वापस कर दें।



