Sunday, March 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शादी की खुशियां मातम में बदली, जयमाला कार्यक्रम देखने के दौरान घर का छज्जा गिरा, दो की मौत , आधा दर्जन घायल

औरंगाबाद(राजेश रंजन)। जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के मझियावां गांव में शादी कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब घर के छज्जा टूट कर नीचे गिर गया। इस दौरान गिरे हुए छज्जे से दबकर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ग्रामीण छज्जे पर खड़ा होकर जयमाला का कार्यक्रम देख रहे थे तभी यह घटना घटी। घटना शनिवार रविवार की रात्रि की है।

जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के मझियावांं गांव में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। जहां शादी कार्यक्रम में जयमाला के दौरान घर का छज्जा गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। जिनका इलाज दाउदनगर और औरंगाबाद में चल रहा है। घायलों में कुछ लोगों को हायर सेंटर भी रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान गांव के ही अखिलेश्वर यादव एवं सत्यनारायण सिंह के रूप में की गई है।
ग्रामीणों के अनुसार अखिलेश्वर यादव धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कल्याण चक कोयलियरी में सिब्बल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे जबकि सत्यनारायण यादव किसान हैं।
दाऊदनगर एसडीपीओ के पद पर कार्यरत एएसपी अशोक कुमार दास ने बताया कि गांव के ही रामव्यास सिंह की लड़की की बारात आई शनिवार की देर रात्रि आई हुई थी। द्वार पूजा और अन्य कार्यक्रम करते करते आधी रात हो गई। जब जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ तो बगल के घर के छत पर चढ़े लोग आगे छज्जे तक पहुंच गए। उसी दौरान छज्जा टूट गया और नीचे जयमाला कार्यक्रम देख रहे लोगों पर गिर गया। इसके बाद भगदड़ की स्थिति बन गई। भगदड़ जब शांत हुई तो नीचे बैठे अखिलेश्वर यादव एवं सत्यनारायण सिंह मृत पाए गए।

ग्रामीणों के अनुसार हादसे के बाद गांव में अफरा तफरी की स्थिति मच गई और शादी के मंगल गीत की ध्वनि चीख पुकार में तब्दील हो गई। आनन फानन में लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए।
घटना की सूचना दाउदनगर पुलिस को दी गई। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए दाउदनगर अस्पताल ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने अखिलेश्वर यादव और सत्यनारायण सिंह को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दोनों मृतक रिश्ते में लड़की के भाई थे। ग्रामीणों ने बताया कि अखिलेश्वर यादव के तीन बच्चे हैं जिनमें से दो बेटी और एक बेटा है। एक बच्ची की शादी हो चुकी है। जबकि सत्यनारायण सिंह के दो बच्ची और एक बेटा है और उन्होंने तीनों की शादी कर दी है।
घटना के सम्बंध में दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि तीन से चार लोग घायल हुए हैं सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। स्थिति सामान्य हो गई है।
पूर्व विधायक ऋषि कुमार, पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं घटना पर दुःख प्रकट किया घायलों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे की मांग की है।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!