Tuesday, March 31, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

संजना ने बढ़ाया जिले का मान, बिहार बोर्ड में लाया 90 प्रतिशत अंक

औरंगाबाद(राजेश रंजन)। जिले के टी के हाई स्कूल दोसमा की छात्रा संजना कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाकर जिले और विद्यालय का मान बढ़ाया है। संजना ने कुल 500 अंक में से 447 अंक प्राप्त किया है। संजना सिमरहुआ गांव के प्रदीप प्रजापति और गीता देवी की पुत्री है।
संजना द्वारा दसवीं की सफलता प्राप्त करने पर लोग लगातार बधाई दे रहे हैं।संजना के पिता प्रदीप प्रजापति बताते हैं कि संजना शुरू से ही पढ़ने में मेधावी थी। वह आगे जिस विषय में जहां पढ़ाना चाहे वह भरपूर मदद करेंगे। वहीं संजना ने बताया कि वह एक बेहतर इंजीनियर बनना चाहती है।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!