Tuesday, March 31, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में रितु ने किया कमाल, 485 अंक लाकर राज्य में लाया छठा स्थान, जिले से 14 छात्र हुए टॉप

औरंगाबाद(राजेश रंजन)। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। घोषित टॉप टेन में औरंगाबाद जिले से कुल 14 छात्रों ने जगह बनाई है। जहां सभी छात्रों की पृष्ठभूमि ग्रामीण और मध्यम दर्जे की है। तीन छात्रों ने छठा स्थान प्राप्त किया है।
नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरिया की बेटी रितु कुमारी ने बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 485 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में छठा स्थान हासिल कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। रितु अपग्रेडेड उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैरिया की छात्रा थी। उसकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। रितु शुरू से ही मेधावी और लगनशील छात्रा रही है। वह विद्यालय में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त करती रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि से परिवार सहित ग्रामीणों में उत्साह की लहर है।
रितु के पिता संजय कुमार मेहता गांव में मोबाइल मरम्मत की दुकान चलाते हैं, जबकि माता शर्मिला देवी गृहिणी होने के साथ-साथ गांव में ही ब्यूटी पार्लर भी संचालित करती हैं। दो बहन और एक भाई में रितु सबसे बड़ी है। पिता अपनी बेटी की सफलता पर गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटी जो भी बनना चाहेगी, वे हरसंभव सहयोग करेंगे। रितु ने बताया कि वह इंटरमीडिएट में कॉमर्स विषय लेकर आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने की तैयारी करेगी।
बैरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार ने रितु की सफलता को पूरे पंचायत के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि रितु शुरू से ही पढ़ाई में तेज-तर्रार रही है और पंचायत की ओर से उसे सम्मानित किया जाएगा।
बिहार बोर्ड द्वारा घोषित टॉप 10 में औरंगाबाद जिले से कुल 14 छात्रों ने जगह बनाई है।
जिसमें  485 अंक लेकर छठे स्थान पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैरिया की रितु कुमारी,  उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामनगर नबीनगर के रोहित कुमार चौधरी,
उच्च विद्यालय बारुण के कुणाल किशोर शामिल हैं।
वहीं 483 अंक लेकर आठवें स्थान पर
उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामनगर नबीनगर की छात्रा रिया सिंह,  हाई स्कूल जोगिया कांस के अमन कुमार, हाई स्कूल डुमरी औरंगाबाद के आकाश कुमार शामिल हैं।
वहीं 482 अंक लेकर नौंवे स्थान के लिए
उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामनगर नबीनगर की रीना कुमारी,  हाई स्कूल कुटुंबा के प्रिंस कुमार,  नारायण हाई स्कूल शमशेर नगर, दाउदनगर के शिवम कुमार,  उत्क्रमित उच्च विद्यालय रजोई बीजोई के आयुष कुमार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेला के दिव्यांशु कुमार,
बनवारी जनता मदन हाई स्कूल केरा दाउदनगर के संजीत कुमार शामिल हैं। वहीं 481 अंक लेकर दसवें स्थान के लिए आरजे हाई स्कूल देव के शिव कुमार,
उत्क्रमित हाई स्कूल अम्बा मेह बारुण के सलोनी कुमारी शामिल हैं।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!