Tuesday, March 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

राजवारी की रहने वाली ब्यूटी राय ने इंटरमीडिएट विज्ञान परीक्षा में प्राप्त की 90.4 प्रतिशत अंक

औरंगाबाद(राजेश रंजन)। शहर के निकट रजवारी गांव की रहने वाली ब्यूटी राय ने इंटरमीडिएट विज्ञान परीक्षा में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। वह पत्रकार कौशलेंद्र यादव की पुत्री है। ब्यूटी राय टाउन इंटर स्कूल कि इंटरमीडिएट साइंस की छात्रा थी। उन्होंने कुल 500 में से 452 अंक अर्थात 90.4 प्रतिशत प्राप्त माता-पिता के साथ साथ स्कूल और जिले का नाम रौशन किया है। इससे पहले भी ब्यूटी ने मैट्रिक परीक्षा में 91.2 प्रतिशत अंक लाई थी। ब्यूटी जिस तरह सफलता प्राप्त कर रही है उससे यह साबित होता है कि शिक्षा माहौल का मोहताज नहीं है। क्योंकि गांव में शिक्षा का माहौल नहीं के बराबर है। उसके बावजूद भी बेटी ने अपने मेहनत के बल पर इतना अच्छा अंक लाया जो उसे गांव के लिए बहुत बड़ी बात है।


इस सम्बंध में ब्यूटी ने बताया कि शिक्षा का प्रेरणा उसे अपने माता-पिता से मिला है। उनके माता-पिता आज भी सभी लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम करते हैं। जो कहते हैं कि एक रोटी कम खाएं पर अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं। आज हम उन्हीं लोगों को बताए हुए रास्ते पर चलने का काम कर रहे हैं। उसका अगला लक्ष्य आईआईटी है।

ब्यूटी की सफलता पर लगातार बधाइयां मिल रही है। बधाई देने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह, पूर्व विधायक ऋषि कुमार सिंह, डॉ रमेश यादव, रेड क्रॉस के अध्यक्ष सतीश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, इं सुबोध कुमार सिंह, राजद नेता रामेश्वर कुमार रोशन, राजद प्रदेश महासचिव युसूफ आजाद अंसारी, राजद नेता सुनील कुमार यादव, उदय भारतीय समेत अन्य लोगों ने बधाई प्रेषित की है।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!