औरंगाबाद(राजेश रंजन)। यूपीएससी में 16वां रैंक लाकर जिले का नाम रौशन करने वाली औरंगाबाद की बेटी मोनिका श्रीवास्तव से औरंगाबाद डीएम ने मुलाकात करके बधाई दी है। अभिलाषा शर्मा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर मोनिका श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि मोनिका श्रीवास्तव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 16वीं रैंक प्राप्त कर जिले तथा राज्य का नाम गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मोनिका श्रीवास्तव की यह उपलब्धि जिले के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर मोनिका श्रीवास्तव के पिता ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, माता भारती श्रीवास्तव तथा उनके मामा कमल किशोर उपस्थित रहे।
जिला पदाधिकारी ने उनके परिवारजनों को भी इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन से ही ऐसे उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाते हैं।



