Tuesday, March 31, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बारुण के ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर से 2 छात्र बिहार टॉप टेन में पहुंचे

औरंगाबाद (राजेश रंजन)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणाम में औरंगाबाद जिले से कुल 14 छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई है। जहां छठे स्थान पर बारुण के किशोर कुणाल और दसवें स्थान पर सलोनी कुमारी शामिल हैं। दोनों छात्र-छात्राएं बारुण स्थित ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करते थे। कोचिंग के डायरेक्टर राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि उन्होंने बच्चों का सर्वांगीण विकास करने को लेकर सभी विषयों पर फोकस किया। उसी का परिणाम है कि उनके छात्र आज राज्य के टॉप 10 में जगह बना रहे हैं।
किशोर कुणाल बारुण उच्च विद्यालय का छात्र है। कुणाल के पिता बीमा अभिकर्ता और किसान हैं वहीं माँ गृहणी हैं। बेटे कि सफलता पर माता पिता ने मिठाई बाँट कर ख़ुशी मनाई।
वहीं सलोनी कुमारी के घर में भी ख़ुशी का माहौल है। सलोनी के पिता किसान हैं और माता गृहणी हैं। सलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय अम्बा मेह प्रखंड बारुण की छात्रा है। परिजन बेटी की सफलता से काफ़ी खुश हैं।
दोनों बच्चे मैट्रिक की तैयारी बारुण स्थित ज्ञान गंगा कोचिंग से कर रहे थे। कोचिंग संचालक राजेश कुमार छात्रों की सफलता पर काफ़ी प्रसन्न हैं।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!